नोएडा: फेज-2 के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में बनी मार्केट में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गई। हादसा सुबह करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है मार्केट के करीब बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर है, जहां अचानक टशॉर्ट सर्किट से पास की दुकानों में आग लग गई।
दुकानों में लगी आग
ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से पास की दुकानों में भी लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। जिसके चलते दो दुकानें जलकर राख हो गई। इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने से दुकान में रखें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रेटर नोएडा: फूड कॉर्नर शॉप में उस वक्त भीषण आग लग गई, जब दुकान में फास्ट फूड बनाया जा रहा था। दुकान में आग लगने से मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है हादसा दुकान में रखे सिलेंडर फटने से हुआ। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के एसीई सोसायटी के पास बने ब्रह्मा स्वायर मार्केट का है। गनीमत रही कि किसी तरह के जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद दुकान में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025