Noida: थाना दनकौर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
29 अगस्त को अंकित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह और उसके पिता भाई श्याम नगर मंडी में अपनी दुकान अग्रवाल कलेक्शन रेडीमेड गारमेंट्स की पर बैठे थे। तभी शाम 4:00 बजे देवटा निवासी विनोद अपने साथी सचिन के साथ दुकान पर कपड़ा खरीदने आया।
कपड़े खरीदने के दौरान विवाद पर चलाई थी गोली
कपड़े की खरीदारी के दौरान विवाद करने लगे और इसके बाद गाली गलौज देते हुए भाई अंकुर पर गोली चला दी। गोली लगने से भाई घायल हो गया। वही गोली चलाने के बाद विनोद और सचिन हथियार लहराते हुए बाहर बाइक लिए खड़े तरुण के साथ फरार हो गए। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जाट पड़ताल शुरू कर दी थी।
छुपाए हुए असलहे से पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस बुधवार को सचिन और विनोद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए बताये गये स्थान अजनारा गोल चककर ले गयी। यहाँ पर आरोपियों ने छुपाये हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली विनोद और सचिन के पैर में लग गई और दोनों घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए 2 तमन्चा और कारतूस बरामद कर लिया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक दबंग में मामूली विवाद पर बाजार में बर्तन बेच रहे दुकानदार को बेरहमी से पीटा. मारपीट की पूरी घटना कमरे में कैद हो गई। मामला दादरी के न्यू वन सेक्टर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को वाले साप्ताहिक बाजार में एक ठेला लगाकर बर्तन बेच रहा था। बर्तन खरीदने के बाद पैसे को लेकर दुकानदार और ग्राहक में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बर्तन लेने आए प्रमोद उर्फ मंत्री ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट देख वहां खड़े लोगों ने दोनों को किसी तरीके से समझा बुझाकर शांत कराया। मारपीट की पूरी घटना कमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले आरोपी प्रमोद और मंत्री निवासी घोड़ी बछेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
Noida: नोएडा में एक दुकानदार ने ग्राहक से फटा हुआ नोट लेने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने दुकानदार और उसकी पत्नी पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने दुकानदार दंपत्ति को काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई की। दुकानदार ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाने में शिकायत की है।
भड़के युवक ने छोड़ दिया पालतू कुत्ता:
मामला करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के नोएडा के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर मार्केट का है। जहां हाजीपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सचान दुकान पर एक युवक स्कूटी पर अपने कुत्ते के साथ सामान खरीदने आया था। सामान लेने के बाद ग्राहक ने कटा फटा नोट दिया। नोट बदलने के लिए कहने पर युवक भड़क गया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दुकानदार का आरोप है कि ग्राहक ने अपने कुत्ते को उसके ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते ने हमला कर दुकानदार और उसकी पत्नी को घायल कर दिया।
आरोपी की तलाश जारी:
दुकानदार का आरोप है कि कुत्ते से पत्नी को बचाने के लिए जब दुकानदार ने डंडा उठाया तो ग्राहक ने डंडा छीनकर उसको और उसकी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि दुकानदार की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
ठगों की हरकतों से परेशान दुकानदारों को कैसे मिलेगी राहत? साहिबाबाद के लाजपत नगर में सरे म चोरी कर फ़िल्मी अंदाज में रफुचक्कर हुआ चोर.
साहिबाबाद की घटना
Gaziabad: आज कल रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले सामानों के दुकानदारों के साथ आए दिन धोखाधड़ी और चोरी के मामले सामने आते रहते हैं. आपने सुना होगा कि कैसे कुछ शातिर चोर दुकानदारों का ध्यान भटका कर कीमती सामान या रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर हाथ साफ करके नौ-दो ग्यारह हो जाते है. ऐसी ही एक घटना ग़ाज़ियाबाद के थाना क्षेत्र साहिबाबाद के लाजपत नगर से आ रही है.
लाजपत नगर के दुकान में चोरी
रात का वक्त था। एक किराना दुकान में नीली जैकेट पहने एक शख्स कुछ सामान खरीदने के बहाने आता है. दुकानदार नियमित रूप से आ रहे ग्राहकों को जरूरत का सामान बेचते हुए अपना काम कर रहा था, तभी नीली जैकेट पहना शख्स किसी सामान कि मांग करते हुए दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लेता है. दुकानदार जैसे ही शख्स के बताए हुए सामान को ढूढने के लिए दुकान के भीतर जाता है. वैसे ही मौका पाते हुए चोर दुकान के काउंटर पर रखे मोबाइल फोन का उठाकर वहां से बड़े शातिर अंदाज में दुकानदार के अपेक्षित सामान ना होने के जानकारी का इस्तेमाल करते हुए वहां से आराम से निकल जाता है.
पुलिस को घटना की दी जानकारी
कुछ समय बाद जब पता चला कि दुकानदार का फोन काउंटर पर नहीं है तो तुरंत मामले की जांच करते हुए अपने दुकान में लगे सीसीटीवी की मदद से चोरी का पता लगाकर, दुकानदार ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को चार साधु वेश धारी लोगों को ठगी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने खूब पीटा। पीड़ित दुकानदार ने चप्पलों से चारों की पिटाई की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
ग्रामीणों ने साधु वेश धारियों की कर दी पिटाई
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में शनिवार सुबह कार सवार चार साधु वेश धारी लोगों को रोक लिया गया। दुकानदार से ठगी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनकी चप्पलों से पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
सम्मोहित करके दान लेने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोसाईंगंज के शेखामत खेड़ा गांव में शनिवार सुबह चार साधू कार से गांव में घूम रहे थे। तभी महुरा कला पंचायत के दो दर्जन ग्रामीण वहां पहुंचे और कार समेत साधुओं को पकड़कर गंगा खेड़ा चौराहे पर ले आए। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार को गंगाखेड़ा चौराहे पर स्थित दुकान के मालिक आशाराम को सम्मोहित करके उनसे सरसों और नगदी ली थी।
साधुओं का कहना है मर्जी से दिया दान
इस मामले में साधुओं का कहना है कि आशाराम ने अपनी मर्जी से दान दिया था। जब साधुओं ने ग्रामीणों से अपनी बात कही, तब नाराज ग्रामीणों ने चारों साधुओं की पिटाई लगा दी। पुलिस साधुओं पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025