बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। शनिवार को दीपिका को एचएन रिलायंस अस्पताल जाते देखा गया था। जिसके बाद अब उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, ये खबर सामने आई है। कपल अपने बच्चे के आने से बेहद खुश हैं।
नन्ही परी के आने के बेहद खुश हैं पेरेट्स
रणवीर सिंह और दीपिका नन्ही राजकुमारी के पेरेंट्स बन गए हैं। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। तभी से ही दीपिका पादकोण की डिलीवरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, तो रविवार को रणवीर-दीपिका पेरेट्स बन गए हैं। वैसे आपको बता दें, रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बेबी गर्ल चाहते हैं, अब उनकी मुराद पूरी हो गई है।
दीपिका पादुकोण लेंगी मैटरनिटी लीव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025