ताजनगरी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद पति ने पत्नी के साथ सुहारात मनाने से इंकार कर दिया। पति ने कहा कि मायके से कार और दो लाख रुपये लेकर आओ तब सुहागरात मनेगी। पत्नी 6 महीने तक संबंध बनाने की कोशिश करती रही लेकिन सफल नहीं हुई तो परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। लेकिन जहां पर पति और पत्नी की काउंसिलिंग की गई, लेकिन सुलह नहीं हुई। वहीं, पत्नी ने जब डॉक्टर से उपचार कराने की बात कही तो पति ने इनकार कर दिया। इसके साथ ही धमकी दी कि डॉक्टरी जांच और इलाज का दवाब बनाया तो जान ले लूंगा या दे दूंगा। पत्नी ने जगदीशपुरा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
डॉक्टर को दिखाने पर जिंदा जलाने की धमकी दी
दरअसल, जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती की शादी जनवरी 2023 में आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने शादी में दस लाख नगद समेत 25 लाख रुपए खर्च किए थे। जब वह ससुराल पहुंची तो दो लाख रुपए नगद और कार की पति और ससुरालीजनों ने मांग की। यही नहीं पति ने सुहागरात पर ही डिमांड पूरी करने का दबाव बनाया। पति ने कहा कि दो लाख रुपए और कार लाओ तो सुहागरात मनाउंगा। सुहागरात के दिन संबंध नहीं बनाए। युवती का कहना है कि उसने पति, सास, सससुर और ननद का दिल जीतने के लिए खूब सेवा भी की। कई बार पति से संबंध बनाने के लिए कहा तो उसने कुछ नहीं किया। पति को किसी चिकित्सक को दिखाने की बात कही तो जिंदा जलाने की धमकी दी। शादी के छह माह बाद ही 3 जून को पति और ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की
जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे, उसके बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025