Greater Noida: दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजीत के चलते वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, मोटरसाइकिल बरामद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई है।
डीसीपी साद मिया खान के मुताबिक वसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को अली मोहम्मद को रोटी बनाने वाले तवे से पीटकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि धनोरी गांव के पास अली मोहम्मद की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी वसीम है और भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर वसीम आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी वसीम को रोकने का इशारा किया तो वह तीव्र गति से मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। इसके साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से वसीम घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।
Noida: यूट्यूबर मनीष के घर पार्टी में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना दनकौर पुलिस शराब पार्टी के दौरान दीपक के साथ मारपीट करने वाले योगेन्द्र और विजय को कनारसी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
कई आरोपी अभी भी फरार
बता दें कि 29 जनवरी को दीपक के पिता ने थाना दनकौर पुलिस को तहरीर दी थी कि, 28 जनवरी को करीब 11.00 बजे मेरे लडके को गांव के मनीष, प्रिंस, विक्की, योगेन्द्र, विजय, कपिल, मिंकू घर से बुलाकर अपने साथ ले गये थे। इन लोगों ने दीपक को शराब पिलाई। इसी दौरान इन लोगों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सभी लोगों ने दीपक के साथ मारपीट की। जिससे दीपक के सिर में गम्भीर चोट लग गयी, जिसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर ईलाज के दौरान दीपक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Greater Noida: दनकौर पुलिस द्वारा एक नाबालिग बच्चे को सकुशल 8 घंटे के अंदर ढ़ूंढने को लेकर लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की। तारीफ के साथ ही गांव के लोगों ने पुलिस टीम को माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया।
डांट से नाराज होकर बच्चा भागा
बीते मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के ग्राम खेरली भाव थाना रबूपुरा के मौहल्ला तुलसी नगर कस्बे से एक नाबालिग लड़का घर छोड़कर भाग निकला था। नाबालिग लड़के की पहचान प्रिंस पुत्र मुकेश पाल के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 15 साल है। वो नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। घरवालों में लड़के के घर छोड़कर निकलने पर चिंता और दुख का माहौल था।
पुलिस ने 8 घंटे के भीतर पकड़ा
परिवारजनों ने खबर की सूचना दनकौर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गवाए इस मामले की पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस ने 8 घंटे के अंदर नाबालिग को जयपुर से सही-सलामत प्राप्त किया।
लोगों ने किया पुलिस का सम्मान
पुलिस द्वारा उठाए गए त्वरित कदम के चलते ही लड़का 8 घंटे के अंदर मिला। जिसको लेकर गांव के लोगों ने पुलिस की काफी की प्रसन्ना की और माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया। परिवार और मोहल्ले के लोग बच्चे के जल्दी मिल जाने के लिए पुलिस के त्वरित एक्शन से काफी खुश हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025