Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित डूडा कॉलोनी में 'आसरा योजना' के तहत 72 फ्लैटों का निर्माण कराया गया था। जिसमें से 41 फ्लैट साल 2022 में एलॉट कर दिए गए थे। लेकिन बाकी के 31 फ्लैटों में से कुछ में गैरकानूनी तरीके से कुछ लोगों द्वारा किराए पर लोगों के रखने का मामला सामने आया है। जिसपर एक्शन लेते हुए गौतम बुद्ध नगर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश ने दो से तीन दिन में एलॉट नहीं किए गए फ्लैटों में रह रहे लोगों से जगह खाली करने के लिए कहा है। क्या है पूरा मामला और अब कैसे प्रशासन फ्लैट एलॉट करने वाला है, पढिए Now Noida की ग्राउंड रिपोर्ट
किराए पर अवैध तरीके से रह रहे लोग
ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित डूडा कॉलोनी में दबंगों ने अवैध तरीके से कॉलोनी में लोगों ने बसाया है। अब जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने फ्लैट खाली करने का आदेश जारी किया है। जिसपर पीड़ितों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर आरोपियों की डिप्टी कलेक्टर से शिकायत की है।
डिप्टी कलेक्टर ने दी पूरी जानकारी

गौतम बुद्ध नगर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश से जब Now Noida ने इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की आसरा योजना के तहत 72 फ्लैटों का निर्माण कराया गया था, जिसमें साल 2022 में 41 फ्लैटों को आवंटित कर दिया गया था। बाकी 31 फ्लैटों को लेकर जानकारी मिली कि कुछ लोग उन खाली फ्लैटों में बिना परमिशन के रह रहे हैं। जिनसे दो से तीन दिन में फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है।
31 फ्लैटों के लिए ऑफलाइन होगा आवेदन
गौतम बुद्ध नगर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश ने ये भी बताया कि लोगों से फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है, ताकि ये फ्लैट दिए जा सकें। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन निशुल्क फॉर्म के जरिए होगा। सभी से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।
लॉटरी सिस्टम से दिए जाएंगे फ्लैट!
गौतम बुद्ध नगर डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि ये फ्लैट 6 हजार से कम इनकम वाले लोगों के लिए है, अगर आवेदन 31 से ज्यादा होते हैं, तो लॉटरी सिस्टम से फ्लैट दिए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों के नाम पर पहले ही फ्लैट हैं, अगर उनमें से कोई फ्लैट को किराए पर उठाए होगा या फिर बेचा होगा, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।
डूडा कॉलोनी निवासी बबली ने Now Noida से बात करते हुए बताया कि गरीब लोग किराए पर रहे थे। अधिकारियों से बात की है, उनका कहना है कि तीन-चार दिन दिए हैं, मकान खाली होगा।

डूडा कॉलोनी निवासी सीमा ने Now Noida से बात करते हुए बताया कि 1500 के किराए पर वो फ्लैट में रह रहे थे। अधिकारियों ने तीन-चार दिन का समय मकान खाली के लिए दिया है। और कहा है कि कागज भरिए, एक्शन होगा और मकान आपको मिलेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025