Noida: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास दयानतपुर में बनाए जा रहे इंटरचेंज रोड के निर्माण कार्यों का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने इंटरचेंज निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यों का बहुत ही गहनता के साथ निरीक्षण किया। इसके साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए इसके किसी भी कार्यों में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि इंटरचेंज निर्माण के सभी कार्यों को निर्धारित समय अवधि के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशा को मूर्त रूप प्रदान किया जा सके।
साथ ही जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दयानतपुर एयरपोर्ट बाउंड्री से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज तक के कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि कार्य को ससमय में पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, एसीपी पुलिस रुद्र कुमार सिंह, एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर, परियोजना निदेशक तथा अन्य उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025