Noida: जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में जेल प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई है। जेलर जेपी तिवारी ने बताया कि जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में जेल प्रीमियर लीग का शुभारंभ बुधवार को डीआईजी जेल सुभाष चंद शाक्य (आईपीएस) द्वारा फ़ीता काटकर किया गया। जेल प्रीमियर लीग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

दूसरे दिन जेल वारियर्स व राइटर इलेवन के बीच हुआ मैच
पहले दिन नंबरदार इलेवन व नोएडा नाइटराइडर के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर नोएडा नाइट राइडर ने बॉलिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नंबरदार इलेवन टीम ने 12 ओवर में 103 रन बनाये। जिसके पीछा करते हुए नोएडा नाइट राइडर की टीम सिर्फ़ 69 रन पर सिमट गयी। इस तरह नंबरदार इलेवन ने 34 रनों से मैच जीत लिया। वहीं, गुरुवार को जेल वारियर्स व राइटर इलेवन के बीच सुबह 11 बजे से खेला गया। मैच के दौरान जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह जेपी तिवारी, राजीव कुमार सिंह , मुकेश प्रकाश , मनोहरमा सिंह , शिशिर कुशवाह , रामप्रकाश शुक्ला , सौरभ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025