नोएडा: शराब तस्करी पर फुल स्टॉप लगाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। अब कोई भी एक चार चार शून्य पांच यानि 14405 डायल कर आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज करा सकता है। जिसके बाद शराब माफिया पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

शराब माफिया की कमर तोड़ने की तैयारी
गौतम बुद्ध नगर में भी शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए आबकारी विभाग अभियान चला रहा है। आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने में 90 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 4000 लीटर शराब पकड़ी गई है। इस दौरान विभाग ने 34 लोगों को जेल भेजा है। वहीं पांच वाहनों को जब्त भी किया है।
ओवर रेटिंग को लेकर भी कार्रवाई
वहीं ओवर रेटिंग को लेकर भी आबकारी विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। आबकारी विभाग ने MRP से ज्यादा रेट पर शराब बेचने के मामले में 8 सेल्समेन को एक महीने में गिरफ्तार किया है और उनकर ऊपर 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा में भारतीय किसान यूनियन की भूमि पुत्र यूनिट के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए संगठन का विस्तार किया गया। बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन ने संगठन का विस्तार करते हुए राजीव शर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
भाकियू ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
बैठक के बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप उर्फ धीरू भैय्या के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन देकर किसानों और लोगों की समस्या का समाधान किये जाने की मांग के साथ ही किसानों का टोल फ्री किये जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो टोल प्लाजा जेवर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में भाकियू के सदस्य शामिल हुए
जसवंत मीणा, महेंद्र मीणा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दीपक गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रदेश सचिव, आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही एकांश सोनी, रिपू गर्ग, सलमान, अब्बा खान, धर्म सिंह आदि को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025