Greater Noida: जेवर विधानसभा के ग्राम अस्तौली में कार्य स्वर्गीय श्रीचंद भाटी जी की 6वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम और आस-पास की उपस्थित बच्चियों सेविधायक धीरेन्द्र सिंह ने संवाद किया। विधायक ने बच्चियों से कहा कि "जब बेटियां शिक्षित होती है तो, नस्लें संवर जाया करती हैं।" इस दौरान विधायक ने ग्रामवासियों के साथ बैठकर बच्चियों के संस्मरण जाने तथा कुमारी मीनाक्षी नागर, बबीता नागर, नेहा राठी, कविता नागर, कुमारी काव्या, गरिमा यादव, यशिका ,माही भाटी, पंछी भाटी, तान्या भाटी आदि से उनके भविष्य को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

बेटा-बेटी में बिल्कुल भेदभाव न करें
ज्ञात रहे कि स्वर्गीय श्रीचंद भाटी के पुत्र राजेंद्र सिंह भाटी और उनकी पुत्रवधू डॉक्टर नीलम भाटी के द्वारा संकल्प उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि "अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी को समझें और बेटा-बेटी में बिल्कुल भेदभाव न करें। इस सोच से अभिभावक ऊपर उठें और अपनी बच्चियों को शिक्षित कर, उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें।"
घड़ी और अंग वस्त्र भेंट किया
विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु कलाई घड़ी और अंग वस्त्र भेंट किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष श्री तेजा गुर्जर भी मौजूद रहे। साथ ही पूर्व डीएसपी श्री रमन पाल, बबीता नगर, दीपक शर्मा, राजवीर भाटी, अरविंद नागर, नितिन नागर, सत्येंद्र भाटी, अमित भाटी आदि मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025