Greater Noida: प्रदेश में कोहरे के कारण बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। बढ़ते ठंड व कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने गौतमबुद्ध नगर में आज यानि 29 और 30 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों को आदेश दिए हैं। नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल 29-30 दिसंबर को बंद रखने का सभी बोर्ड के स्कूलों को जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है।
यूपी बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम नहीं लागू होगा
वहीं, यूपी बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम फिलहाल लागू नहीं होगा। इसमें समय लगेगा। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति में सेमेस्टर सिस्टम का प्रावधान है, लेकिन फिलहाल यूपी बोर्ड में इस व्यवस्था को लागू किए जाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आए तीन साल बीत गए हैं। अभी तक सीबीएसई इसे लागू नहीं कर पाया है। यूपी बोर्ड में सीबीएसई से तीन गुना विद्यार्थी है। तो हम कैसे लागू कर पाएंगे। अभी इस तरह सेमेस्टर सिस्टम का कुछ योजना नहीं है।
ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर पालिका के भ्रष्टाचार के खिलाफ चुने हुए सभासदों ने मोर्चा खोल दिया, पालिका के 25 सभासदों में से 15 सभासदों ने मिलकर सामूहिक रूप से सूरजपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौपा है। इस दौरान सभासद आदेश भाटी ने दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अधिकारियों पर गंभीर आरोप
सभासद आदेश भाटी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पर भ्रष्टाचारी नीतियों और नगरपालिका के कार्यों में पारदर्शिता ना होने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही सभासदो का दावा है कि अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी, लखनऊ मुख्य सचिव, मेरठ मंडल आयुक्त को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है। मामले में जिलाधिकारी द्वारा एक कमेटी का भी गठन किया। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही ना होने पर ना होने पर इस्तीफा दिया है।
भाजपा के 8 सभासदों ने भी दिया इस्तीफा
नगर पालिका दादरी के 7 निर्दलीय सभासदों और 8 भारतीय जनता पार्टी के सभासदों ने भी इस्तीफा दिया है। सभासदों ने अपना इस्तीफा 18 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर भी डाल दिया है।
इस्तीफा देने वाले सभासदों का नाम
दादरी नगर पालिका की भ्रष्टाचारी नीतियों से त्रस्त आकर इस्तीफा देने वाले सभासदों में वार्ड-16 के आदेश भाटी (भाजपा), वार्ड- 12 के रामनिवास (भाजपा), वार्ड-13 के सनी रावल (भाजपा), वार्ड-15 की निकिता विकल (भाजपा), वार्ड- 2 के हरिश रावल (भाजपा), वार्ड- 5 की सीमा (भाजपा), वार्ड- 8 के सचिन नागर(भाजपा) और वार्ड-15 की रेशू गर्ग (भाजपा) ने इस्तीफा दिया। वहीं निर्दलीय सभासदों में वार्ड-4 के प्रमोद कुमार, वार्ड-7 के सरजीत, वार्ड-14 के आरिफ, वार्ड-22 के कृष्ण शर्मा, वार्ड-3 के संजय रावल और वार्ड-1 के सुमित कुमार वाल्मिकी शामिल हैं ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025