ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध युनिवर्सिटी के जिम्स हॉस्टल में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सिक्योरिटी गार्ड्स पर आरोप है कि उन्होंने हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है।
मारपीट में 26 छात्र घायल
सुरक्षाकर्मियों ने ना सिर्फ छात्रों के साथ मारपीट की, बल्कि उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। लाठी डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स ने पहले छात्रों के कमरे में घुसकर उन्हें पीट और उसके बाद उनके वाहनों को भी तोड़ दिया।
सिगरेट पीने पर बवाल
सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि छात्रों को जब हॉस्टल परिसर में सिगरेट पीने से मना किया गया, तो उनके साथ कुछ छात्रों ने बदसलूकी की थी। जिसके बाद पूरा मामला भड़का। फिलहाल घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिसमें 4 छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड्स को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के जिम्स हॉस्टल में हुए मारपीट मामले में अब नया एंगल सामने आ रहा है। मारपीट में घायल छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक घायल छात्र ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने बिना किसी बात को लेकर उनसे बहस की थी। जब उन्होंने बदमीज़ी नहीं करने की बात कही तो बाउंसर को बुलाकर उसे पीटा गया। जिससे उसकी नाक की हड्डी टूटी गई।

हॉस्टल में घुसकर भी पीटा
सिक्योरिटी गार्ड्स यही नहीं रुके। उन्होंने हॉस्टल पर भी हमला बोल दिया। जहां जो भी छात्र मिला उन्हें वहीं पर पीटा गया। मारपीट में हॉस्टल के 26 छात्र घायल हो गये। जिसमें 4 छात्रों की हड्डियां भी टूट गईं हैं। जिनका इलाज जारी है।

मारपीट के लिए बाउंसर को बुलाया
छात्रों को पीटने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स ने बाउंसर को बुलाया था। इस दौरान कई छात्र उनके सामने गिड़गिड़ाते नज़र आए। इसके बावजूद उनके साथ मारपीट का सिलसिला नहीं थमा।

आरोपियों को कार्रवाई
मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए इकोटेक-1 पुलिस ने 11 सिक्योरिटी गार्ड्स को गिरफ़्तार किया है। जबकि छात्रों का आरोप है कि उनके साथ बाउंसर भी थे। इसके अलावा छात्रों के साथ मारपीट के लिए बाहर से भी दूसरी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया गया था, जिनके खिलाफ़ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025