Noida: जिले में चोरी के शक में दो युवकों को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। जेवर में चोरी के शक में दो युवकों मारपीट करने के साथ प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगा दिया। पुलिस ने एक युवक के पिता की शिकायत पर मोहल्ले के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों पीड़ित युवकों को भी पुलिस ने सोमवार को चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पड़ोस के 3 युवकों ने की हदें पार, वीडियो किया वायरल
मोहल्ला रावतिया निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को उसके बेटे और एक अन्य युवक को पड़ोस के रहने वाले मोहरपाल व उसके दो साथी अपने यहां हुई चोरी की घटना के बारे में पूछताछ के लिए बुलाकर ले गए थे। इसके बाद तीनों ने दोनों युवकों को बंधक बनाते हुए मारपीट की। युवकों ने जब चोरी की घटना को स्वीकार नहीं किया तो मोहरपाल, विशाल व उत्तम ने दोनों युवकों के गुप्तांग में मिर्च पाउडर लगा कर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मोहरपाल व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित युवक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
वहीं, कस्बा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रताड़ित होने वाले दोनों युवकों को चोरी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भागते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, घटना का संज्ञान लेते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा सांद मियां खान ने प्रकरण की जांच एडीसीपी अशोक कुमार को सौंपी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025