Greater Noida West: चेन स्नैचिंग चोरों को भारी पड़ गया। ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। जहां चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
अजनारा सोसायटी के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान लगाया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की दो आरोपी चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हैं। पुलिस ने जब एक मूर्ति के पास आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो वहां से भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आत्मरक्षा में चलाई गोली
बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में आरोपियों के उपर गोली चलानी पड़ी। जिसमें दो आरोपी शहबाज और अमन घायल हो गये। दोनों आरोपी पूर्वी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई है। इसके अलावा लूटी हुई दो चेन के भी पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025