Noida/Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में हिट एंड रन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। दीवाली से लेकर अब तक हिट एंड रन की पांच बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 लोग घायल हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर इन दिनों किलिंग कार घूम रही हैं। ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र की है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कब-कब हुईं "हिट एंड रन'' की घटनाएं
वैसे तो गौतमबुद्ध नगर में रोडरेज की घटनाएं आए दिन देखने को मिल जाती हैं, लेकिन इन दिनों हिट एंड रन की घटनाओं में बाढ़ आ गई है। अगर बात करें हाल ही हुए हिट एंड रन घटनाओं की तो पहली दो घटनाएं दीपावली की रात अलग-अलग इलाकों से देखने को मिलीं। इसमें से एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दूसरा सेक्टर 119 से सामने आया था। जिसमें तीन लोगों को सड़क पर रौंदकर कार चालक फरार हो गया था। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दूसरी घटना 20 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू थाना क्षेत्र में देखने को मिली थी। जिसमें कार चालक सिक्योरिटी गार्ड को 50 मीटर तक घसीटते ले गया था। ये घटना उस वक्त हुई थी, जब सुरक्षाकर्मी ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था। इस हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी। चौथी घटना नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में हुई। इसमें एक कार ने 25 नवंबर की रात करीब 1:15 बजे ड्यूटी करके लौट रहे 6 लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में भी एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि पांचवी घटना रविवार देर रात बिसरख थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी।
यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
सडक सुरक्षा के दृष्टिगत सडक दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है और वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसको बकायदा यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। दूसरी तरफ लोग हैं कि समझने को तैयार नहीं। आए दिन सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025