Greater Noida: इस समय प्रदेश में पड़ रहा कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। नोएडा एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। कोहरे के कारण कम विजविलिट के चलते ज़ेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। जिससे आस पास मचा हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल जुट है।

कम स्पीड में वाहन चलाने की अपील
ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की टक्कर होने के बाद जेवर पुलिस अलर्ट हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद जेवर पुलिस ने अनाउंसमेंट कर सभी से की धीमी गति से चलने की अपील की है। कहा गया कि कड़ाके की ठंड में पुलिस कमिश्नरेट सभी को सुरक्षित पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिसमें वाहन चालक सहयोग करें।
Greater Noida: दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा में कोहरे का सितम जारी है। घना कोहरा और जीरो विजविलिटी के कारण नोएडा के हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।
पेरीफेरल हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बील गांव के सामने पेरीफेरल हाईवे पर ट्रक ने अत्यधिक कोहरा होने के कारण आगे चल रही कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक पलटा गया जबकि कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रक के केबिन में ड्राइवर गुरमीत फंस गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला।
क्रेन से ट्रक को हटाया गया
चालक गुरमीत को सकुशल गाड़ी से निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी अस्पताल दादरी भर्ती कराया गया है। चालक की स्थिति सामान्य है। वहीं, ट्रक को क्रेन की मदद से पेरीफेरल पर साइड में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि यातायात सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025