Greater noida: ग्रेटर नोएडा की एक बीयर कंपनी में रविवार को अचानक भी सड़क लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित मोजर बीयर कंपनी में रविवार को करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। वही आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी में मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बियर फैक्ट्री का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के साइट B में IGL की गैस पाइप लाइन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से आस पास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सुरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित आईजीएल की पाइपलाइन में मरम्मत करने के दौरान अचानक आग लग गई।

चार दमकल की गाड़ियों से आग पर पाया गया काबू
भीषण आग को देखते हुए आस-पास क्षेत्र को खाली करा दिया गया। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग चार गाड़ियों को मौके पर भेजा। चारों दमकल गाड़ियों में कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण का कंपनी और दमकल विभाग पता कर रहा है।
Greater Noida: कासना थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी है। ठंड से बचाव के लिए जलाई गई आग से पूरी झोपड़ी जल गई। इस आग में एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
3 झोपड़ियां जलकर खाक
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के अनुसार, गुरुवार को दे रात्रि 12.15 बजे थाना कासना क्षेत्र में खुले मैदान में बनी झुग्गी झोपड़ी में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग से झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। यहां कई झुग्गी- झोपड़ी बनाकर लोग रह रहे है। जिसमें से 3 झोपड़ी आग में जल गई, बाकी सभी झोपड़ी सुरक्षित बचा ली गई।
25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग और पुलिस द्वारा आग को पूर्णरूप से बुझाया गया। इस आग में मुंशर अली (20) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसे पुलिस ने नजदीकी हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां पर मुंशर अली की मृत्यु हो गयी है। थाना कासना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य कोई जनहानि या घायल नहीं है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दो जगह आग लगने से हड़कंप मच गया। थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत रूपवासपुर में स्थित मोबीन अहमद कबाड़ के गोदाम में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप गया। आग लगने की सूचना पर थाना दादरी पुलिस व फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा कबाड़ जलकर खाक हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सेक्टर 25 के मकान में लगी आग
गौतमबुद्धनगर सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात को को थाना सेक्टर-20 नोएडा पर सूचना प्राप्त हुई कि मकान नंबर M-335 सेक्टर-25 नोएडा में आग लग गई है। सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान में फंसेएयर कमांडर आर पालीवाल (83) मधु पालीवाल (75), वीर बहादुर सिंह (90) को सकुशल बाहर निकल गया तथा आग पर काबू पा लिया गया है. कोई जनहानि नहीं है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025