Greater noida: थाना बादलपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
बाइक पर आए बदमाशों ने चलाई गोली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत बृज बिहारी कॉलोनी छपरौला में 30 वर्षीय महिला अपने पति विनोद से विवाद के बाद मौसम नामक युवक के साथ रह रही थी। सोमवार को दो भाई सवार बदमाश महिला के घर पहुंचे और गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही बदमाशों की तलाश
परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची बादलपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम बुलाकर सबूत एकत्रित किए पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। लिविंग रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या उसके प्रेमी और भाई की थी। दोनों ने एक सप्ताह पहले महिला की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। शव की पहचान उसकी बहन ने की थी।
11 सितंबर से महिला थी लापता
नोएडा एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर से अपने घर से लापता थी। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को उसकी रिपोर्ट सूरजपुर थाने में लिखवाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने शक के आधार सीमा के लिव इन पार्टनर सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में सुधांशु ने पूरी दास्तान पुलिस को बता दी।
सुधांशु ने पुलिस को बताया कि सीमा की 11 सितंबर की रात हत्या कर शव को नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। वह सीमा के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में रह रहा था, दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को नहीं दी थी।
शादी तय होने पर भाई के साथ मिलकर रची साजिश
एसीपी ने बताया कि इधर सुधांशु की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात का सीमा को पता चलने पर सुधांशु से लड़ाई की। इसके बाद सुधांशु और उसके भाई दीपांशु ने सीमा को मारने की साजिश रची और नॉलेज पर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी।
बदनामी के डर से उठाया खौफनाक कम
एसीपी ने बताया कि सुधांशु और दीपांशु को डर था कि यदि उसके परिजन और रिश्तेदारों को पता चलेगा कि तो एक महिला के साथ लिविंग में रहता है और बच्चा भी है तो बदनामी होगी। इसी बदनामी के दर से दोनों ने हत्या की साजिश रच डाली।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव झाड़ियों के पास मिला है। जानकारी के मुताबिक दानकोर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान के पास सड़क किनारे रविवार को एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
महिला की नहीं हो पाई पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला पहचान की नहीं हो सकी। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025