Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। अब प्राधिकरण तकनीकों का इस्तेमाल कर इन तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने की कोशिश में जुट गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच तालाबों को चिंहित कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को लड़पुरा स्थित दो तालाबों का निरीक्षण किया। इन तालाबों से ही इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी।
इन तालाबों को बनाया जा रहा स्वच्छ
एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सभी तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। एक तरफ तालाबों में गंदगी को साफ किया जा रहा है तो दूसरी तरफ गंदगी को तालाबों में जाने से रोकने पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही अब इन तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है। इन सीटू वेटलैंड, ओजोमाइजेशन, फ्लोटिन आइलैंड व एरिएशन तकनीकों का इस्तेमाल कर तालाबों के पानी को स्वच्छ बनाने की कोशिश की जाएगी।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच तालाब चिह्नित
इन तकनीकों के इस्तेमाल से पानी के खराब बैक्टीरिया को खत्म किया जाएगा और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाया जाएगा। तालाबों के चारों ओर पौधरोपण भी किया जाएगा। इस काम में ग्रेटर नोएडा के पर्यावरणविद् की भी मदद ली जाएगी। एसीईओ ने बताया कि इसी सिलसिले में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान के साथ बृहस्पतिवार को लड़पुरा के तालाबों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच तालाबों को चिंहित कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025