Greater Noida: ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जहां पर खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। महिलाएं और पुरुष पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। लेकिन वीडियो वायरल होने की सबसे बड़ी वजह महिलाओं द्वारा जुआ खेलने की घटना बन रही है, जिसपर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं।
वायरल हुआ जुआ खेलने का वीडियो
ग्रेटर नोएडा का एक मीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब तीन महिलाएं और पांच पुरुष मिलकर एक जगह पर ताश के पत्ते खेल रहे हैं। उनके पास इस दौरान कुछ पैसे भी रखे मालूम दे रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि महिलाएं और पुरुष मिलकर जुआ खेल रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में कई लोग आस-पास खड़े होकर रोमांचक स्थिती में पहुंचे खेल का मजा लेते भी दिख रहे हैं।
महिलाओं को जुआ खेलते देख लोग हैरान
वायरल वीडियो में महिलाएं भी जुआ खेलती दिख रही है। जिसपर लोग ज्यादा हैरानी जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में महिलाओं का अनोखा रुप सामने आया है। जहां पर खुले-आम जुए की महफिल सजी है और महिलाएं हार-जीत की बाजी लगाते वीडियो में दिख रही हैं। जुआ खेलने की घटना से ज्यादा, ये वीडियो महिलाओं द्वारा जुआ खेलने को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
पुलिस के संरक्षण में चल रही महफिल?
वीडिया वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि ये महफिलें पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि क्षेत्र के दबंग लोग रोज ही इस तरह की महफिलें सजाते हैं। जहां पर लोग आकर जुआ खेलते हैं। आस-पास के जनपदों के लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए इन महफिलों में आते हैं। ये वायरल वीडियो कासना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल!
जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। जिसको देखने के बाद कई लोग इस तरह की महफिलों पर पुलिस क्या एक्शन ले रही है? इस तरह के सवाल कर रही है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि दिन-दहाड़े इस तरह की महफिलों से समाज में क्या संदेश जाएगा। तो कई लोग जुआ खेलने जाने वाले लोगों को कोस रहे हैं। लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं द्वारा जुआ खेलने की घटना पर हैरानी जताने वाले लोगों की है। महिलाओं को वीडियो में जुआ खेलते देख लोग हैरान है और साथ सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस के एक्शन पर लोगों की नजर है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025