Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्री लगाने के लिए सुनहरा मौका प्राधिकरण दे रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने 44 औद्योगिक भूखंडों की योजना 30 जनवरी को लॉन्च किया है, ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्राधिकरण को इन प्लॉट के एवज में रिजर्व प्राइस से करीब 500 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इन औद्योगिक भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जा रहा है। इन 44 भूखंडों के आवंटन और निवेश से 10 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद प्राधिकरण ने जताई है।
इन सेक्टरों में हैं भूखंड
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मुताबिक, उद्योग विभाग ने 44 भूखंडों की योजना लांच की है। इसके तहत लगभग 50 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। इन 44 भूखंडों में से 8 सेक्टर ईकोटेक वन, सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन में 1, इकोटेक चार में एक, ईकोटेक छह बी में दो, ईकोटेक छह में 23 भूखंड और उद्योग केंद्र एक्सटेंशन वन में 7 और उद्योग विहार एक्सटेंशन में दो भूखंड हैं। ये भूखंड 135 से लेकर 20354 वर्ग मीटर तक के हैं।
निवेश मित्रा पोर्टल पर 19 तक कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर इस योजना के ब्रोशर उपलब्ध हैं। इन भूखंडों के लिए निवेश मित्रा पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। ब्रोशर डाउनलोड करने और पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपोजिट) और प्रोसेसिंग फीस भी 19 फरवरी तक ही जमा की जा सकेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025