Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से चारों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए घायल बदमाशों से पुलिस ने लूटी हुई सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, कार, 4 तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

पुलिस ने घेरा तो कार सवारों ने शुरू की फायरिंग
दादरी थाना पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि बील अकबरपुर गांव के पास एक पेड़ के नीचे सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सीमेंट से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पेड़ के नीचे खड़ी है और पास में कार में सवार चार व्यक्ति खड़े हैं। कार सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने सभी का पीछा किया और रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश रुकने की बजाय और कार को तेज कर लिया। इस पर पुलिस ने आगे चलकर बदमाशों की कार को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।इस पर पुलिस ने बचते बचते जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दौड़कर चारों को पकड़ लिया।
23 नवंबर की रात को लूटी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
पकड़े गए घायल बदमाशों की पहचान विजय कुमार,विष्णु शर्मा,पिंटू ओर विनोद के रूप में हुई है। यह सभी बुलंदशहर के रहने वाले और 23 नवंबर की रात को सिकंदराबाद की तरफ से गाजियाबाद की तरफ जा रहे सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली को लूट लिया लिया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर रही थी। लेकिन आज मुठभेड़ के दौरान इन सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025