Greater Noida: औद्योगिक नगरी में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। लिफ्ट बनाने की फैक्ट्री के बाद अब टेंट के गोदाम में आग लग गई। कड़ी में मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में स्थित खैरपुर गुर्जर गांव के पास एक टेंट का गोदाम था, जो काफी दिनों से मन था। इस गोदाम में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के साथ पुलिस को दी। सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखें टेंट के समान जलकर राख हो गए। नोएडा CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने का सही कारण नहीं पता चल सका है।
Greater Noida: बादलपुर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी मोड पर एक मिस्त्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जैसे की दुकान में आग लगी, स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गये और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
अगरबत्ती से दुकान में लगी आग
दुकान में आग उस वक्त लगी, जब सुबह-सुबह दुकान खोली गई। बताया जा रहा है दुकान में अगरबत्ती जलाई गई थी। आगरबत्ती की चिंगारी से दुकान में रखे गत्ते में आग लग गई। जिसके बाद आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कई मंहगे सामान जल गये। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।
Greater Noida: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की धधक इतनी तेज है कि दूसरी कंपनियों में भी आग फैलने की आशंका है। जिसके चलते आस-पास की कंपनियों को भी खाली करवा लिया गया है। सूरजपुर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के साइड सी में स्थित कंपनी में आग लगी है।
मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। अभी तक कंपनी में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Greater Noida: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित साइड सी में रेनेसां एक्सपो इंटरनेशनल कंपनी में लगी थी। कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी। लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपने चपेट में ले लिया था। आलम ये था कि आस-पास की कंपनियों को भी खाली करवा लिया गया।
10 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
सूचना के बाद सूरजपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और उनके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन कंपनी में केमिकल होने के चलते में आग फैलती जा रही थी। आग के विकराल रूप को देखते हुए दमकल की 7 और गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
धमाकों से दहला पूरा इलाका
कंपनी में लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था, कि आग की लपट दूर से ही देखी जा सकती थी। आस-पास के इलाकों में धुआं चारों तरफ फैल गया था। केमिकल के चलते बार-बार जोरदार धमाका भी हो रहा था। जिसके चलते आस-पास की कंपनियों में काम करने वाले लोग निकलकर बाहर आ गये थे।
लाखों का सामान जलकर राख
कंपनी में आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग की चपेट में आने से कंपनी में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
Greater Noida: आईजीएल (IGL) गैस पाइपलाइन में भीषण आग की खबर है। हादसा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के परी चौक के पास हुआ। जहां गैस पाइप लाइन में रिसाव के बाद आईजीएल गैस पाइप लाइन में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सूचना के बाद गैस की सप्लाई भी बंद करवा दी गई। जिससे बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025