Noida: दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते यहां की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बढ़ते प्रदूषण के चलते हालात बेकाबू होने लगे हैं। आलम ये है कि यहां सांस लेना भी अब दूभर हो रहा है। जो लोग पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके लिए ये मौसम बेहद घातक साबित होने लगा है। स्वस्थ्य लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। साथ ही आंखों में चुभन महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कक्षा-5 तक के स्कूल बंद कर दिये गये हैं।
जहरीली हुई हवा
आलम ये है कि AQI लेवल तेजी से बढ़ने के चलते हालात चिंताजनक हो गये हैं। शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स का लेवल तेजी से बढ़ा था। यहां पर एक्यूआई 400 के पार हो चुका है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। ऐसे में केंद्रीय वायु प्रदूषण आयोग ने पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांश एक्शन प्लान-3 लागू कर दिया है। GRAP-3 लागू होते ही निर्माण कार्यों में रोक लगा दी गई है। साथ ही बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई है।
और भी बिगड़ेंगे हालात
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में हालात और भी चिंताजनक होने वाले हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण और भी भयंकर रूप धारण कर सकता है। ऐसे में सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि वो प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए अपनी भागेदारी दे सकते हैं। जैसे कि डीजल वाहनों का प्रयोग ना करें, कहीं पर भी कचड़ा ना जलाएं, अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। अगर दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई की बात करें तो दिल्ली में AQI-700 के पार हो चुका है। वहीं नोएडा में 402 और ग्रेटर नोएडा में ये लेवल 500 के भी पार जा चुका है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025