ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्पेशल ओलंपिक भारत के स्पोर्ट्स सेंटर का उदघाटन हुआ। इस खास मौके पर यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और चैयरमैन मुकेश शुक्ला समेत कई वीवीआई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एयर मार्शल डेनजिल कीलोर की अद्वितीय सेवा और योगदान का सम्मान करने के लिए उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए और मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।
ग्रेटर नोएडा में हुआ स्पेशल ओलंपिक भारत सेंटर का उदघाटन

ग्रेटर नोएडा का जेपी पब्लिक स्कूल बीते 6 सालों से स्पेशल ओलंपिक भारत से जुड़ा हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने उदघाटन के मौके पर बताया कि ‘हमारा स्कूल स्पेशल ओंलपिक भारत से पिछले 6 साल से जुड़ा हुआ है, क्योंकि हमारे स्कूल में स्पेशल बच्चों के लिए तमाम एक्टिविटी होती है’। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चे बीते 6 साल से यूथ एक्टिविटी प्रोग्राम से लेकर अलग-अलग प्रतिभागिता में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन साल पहले स्कूल को स्पेशल ओलंपिक भारत के द्वारा यूनिफाइड चैंपियंस स्कूल घोषित किया गया था। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मुकेश शुक्ला ने विशेष जरूरतों वाले बच्चों में खेल कौशल को विकसित एवं पोषित करने की साझा जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में जेपी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की चेयरपर्सन उर्वशी गौर तथा प्रिंसिपल मीता भंडूला को फुटबॉल सौंपा।
बर्लिन ओलंपिक का हिस्सा रहे स्कूल के बच्चे

जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ने बीते साल बर्लिन में हुए समर गेम्स में स्कूल के यूनिफाइड पेयर सागर कपूर और शाश्वत अग्रवाल, दोनों ने भारत को रिप्रेजेंट किया। स्कूल ने इसकी शुरुआत साल 2014 से शुरु की थी, जोकि अब सार्थक साबित हुई है और सरकार ने स्कूल को स्पेशल ओलंपिक भारत सेंटर का तोहफा दिया है। स्कूल में पूरे जिले के बच्चों के लिए फैसिलिट है, जहां फ्री स्पोटर्स कोचिंग दी जाएगी, जिससे बच्चे पैरा ओलंपिक तक जा पाएंगे।
शुक्रवार से शुरु हो जाएगा सेंटर
चैयरमैन मुकेश शुक्ला ने कार्यक्रम के बात मीडिया से बातचीत में बताया कि यहां पर ओलंपिक ट्रेंड कोच बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। गुरुवार को उदघाटन समारोह हुआ है और शुक्रवार से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। यहां सुविधाएं फ्री दी जाएंगी।
'खेलो के माध्यम से होगा सबका साथ सबका विकास'
मुख्य अतिथि असीम अरुण ने उदघाटन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये सबका साथ और सबका विकास नीति पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के बच्चों को अब अन्य राज्य नहीं जाना होगा, खासतौर पर ग्रेटर नोएडा के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उद्घाटन भाषण में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये स्पोर्ट्स सेंटर उत्तर प्रदेश में समावेशी खेलों के लिए एक आधारशिला के रूप में कार्य करेगा और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समावेशी खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
ये सेंटर करेगा नए युग की शुरूआत!
जेपी पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कमांडर एस.जे.सिंह ने कहा कि ये केंद्र उत्तर प्रदेश में समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है और हमें इस परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व करने पर गर्व है। इस क्षेत्र में विशेष जरूरतों वाले वच्चों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर की अत्यंत आवश्कता थी। हमारा विद्यालय इस क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। वाइस प्रेसिडेंट (एजुकेशन) डॉ. आर.एस. पंवार ने स्कूल और स्पेशल ओलंपिक्स भारत के बीच साझेदारी को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि यह सहयोग विशेष जरूरतों वाले बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्पोर्ट्स सेंटर में विशेष विद्यार्थियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
स्पोर्ट्स सेंटर में विशेष विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर विशेष विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के विभिन्न खेलों जैसे बास्केटबॉल, स्केटिंग, फुटबॉल, लॉन टेनिस, और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले सकते हैं।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण एवं स्पेशल ओलंपिक भारत के जनरल सेक्रेटरी डी. जी. चौधरी, विशिष्ट अतिथि जेपी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की चेयरपर्सन उर्वशी गौर, स्पेशल ओलंपिक्स भारत, उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मुकेश शुक्ला, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कमांडर एस.जे.सिंह, वाइस प्रेसिडेंट (एजुकेशन) डॉ. आर.एस. पंवार, प्रिंसिपल मीता भंडूला एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत, ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन डॉ नितिन अग्रवाल, ज्योत्स्ना अरुण, समाज सेविका आभा चौहान ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025