Noida: देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी द गौड़ ग्रुप ने बहुप्रतीक्षित यूपी टी20 लीग में गोरखपुर लायन्स फ्रैंचाइज़ के अधिग्रहण की घोषणा की है। यह साझेदारी क्षेत्र में खेल एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई है.
दिल्ली-एनसीआर के इस ग्रुप के लिए खेल नया क्षेत्र नहीं है, वे पहले से खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की बुनियादी सुविधाओं के विकास में सहयोग प्रदान करते रहे हैं। उनके इन्हीं प्रयासों में शानदार गौर सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण भी शामिल है। 18 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस कॉम्प्लेक्स को गौड़ सिटी के निवासियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। गोरखपुर टीम यूपी टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली छह टीमों में से एक है, उनके अलावा लीग में नोएडा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ टीमें भी शामिल होंगी।
20 अगस्त 2023 को आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेस सम्मेलन में इस उल्लेखनीय विकास की घोषणा की गई. यूपी टी20 लीग 30 अगस्त 2023 को अपने पहले सीज़न के लिए तैयार है, जिसकी फाइनल एवं क्लोज़िंग सेरेमनी 16 सितम्बर 2023 को होगी। यह लीग यूपी के प्रतिभाशाली युवाओं को लीग में हिस्सा लेकर क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका प्रदान करेगी।
मनोज ने रवि किशन का जताया आभार
चेयरमैन एवं एमडी मनोज गौड़ ने इसके लिए सांसद रवि किशन के प्रति आभार व्यक्त किया. मनोज गौड़ ने कहा ‘‘यूपी टी20 लीग में गोरखपुर लायन्स का अधिग्रहण गौर्स ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से हमें क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुड़ने और समुदाय के लिए कुछ करने का मौका मिलेगा। हम एक ऐसी टीम का निर्माण करना चाहते हैं जो रुदहाड़ेगा गोरखपुर और टीम के एंथम ‘जीत के जाएंगे’ के जोश के साथ गोरखपुर की भावना को दर्शाती है। हम निर्भीकता और बहादुरी के साथ खेलने और हर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।
टीम की जर्सी और एंथम गीत जारी
गोरखपुर लायन्स टीम की जर्सी, लोगो और एंथम ‘जीत के जाएंगे’ तथा 20 सदस्य के स्क्वैड का अनावरण गुरूवार 24 अगस्त 2023 को ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी स्थित होटल में हुआ। टीम अपने बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। रोस्टर में जाने माने खिलाड़ी ध्रुव चंद जुरेल और मोहसीन खान शामिल हैं जो पहले से आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफोमेन्स दे चुके हैं।
गोरखपुर लायन्स के 20 खिलाड़ियों के में ये शामिल
धु्रव चंद जुरेल, मोहसीन खान, समीर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्ध यादव, यशोवर्धन सिंह, विजय कुमार, करण चौधरी, अंकित चौधरी, सुनीत कुमार, ऋषभ बंसल, देवांश चतुर्वेदी, कार्तिकेय सिंह, अब्दुल रहमान, अंशुमन पाण्डेय, अंकित राठी, ऋषभ राय, विवेक कुमार, पुनीत गुप्ता।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025