Ghaziabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन करने वाले हैं। कुछ ही देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी गाज़ियाबाद पहुंच गये हैं। जिसके बाद रैपिड रेल का उद्घाटन पीएम करेंगे। अभी इस ट्रेन के प्राथमिकता खंड की लंबाई 17 किलोमीटर है।
Ghaziabad: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया। नमो भारत रेल के स्टैंडर्ड कोच में कुल 72 सीटें हैं। हर कोच में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व रखी गई है।
सुरक्षा तकनीक से है लैस
राष्ट्रीय राजधान क्षेत्र परिवहन निगम (NRCTC) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीसी कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड के स्टेशनों पर सामान स्कैनिंग प्रणाली AI से संचालित तकनीक से लैस है। जो सुरक्षा कर्मचारियों को प्रतिबंधित वस्तुओं की पहचान करने में सतर्क और मदद करेगी।
रैपिड रेल में और कौन सी हैं सुविधाएं
रैपिड रेल के दरवाजे को पीएसडी के साथ जोड़ा जाएगा। जो यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन अटेंडेंट की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा अंतिम कोच में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए जगह मुहैया कराया जाएगा। प्रत्येक स्टेशन पर बनाए महिला शौचालयो में बच्चों के लिए डायपर बदलने की भी जगह बनाई गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025