उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। जहां पर एक लड़की एकदम नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है। लड़की बिना किसी संकोच के जिले के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में घूम रही है। साथ ही हैरानी या अफसोस इस बात पर है कि नग्न अवस्था में घूमती इस लड़की को न किसी ने रोका और न ही कपड़ा पहनाना सही समझा, हालांकि इसका वीडियो बनाया गया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन अब पुलिस ने इसका चौंकाने वाला खुलासा किया है कि ये वीडियो वर्तमान समय का नहीं है।
मोहननगर चौराहे का है वायरल वीडियो
एक्स पर लोग ये वायरल वीडियो दो दिन पुराना बता रहे है। ये वीडियो गाजियाबाद में मोहननगर चौराहे का है। लड़की की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है और समय देर शाम का सड़क पर खूब आवाजाही के समय लड़की बिना किसी संकोच के नग्न अवस्था में सड़क पर घूम रही है। इस घटना को फुटपाथ पर खड़े एक व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। है।
पुलिस-प्रशासन पर उठे थे सवाल
वायरल हुई ये लड़की कौन है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। या फिर ये भी नहीं सामने आया है कि ये लड़की मानसिक रोगी है, बेशर्म या पब्लिसिटी स्टंट है। बताया जा रहा है कि जहां ये अज्ञात लड़की नग्न अवस्था में घूम रही है, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस की पिंक बूथ चौकी भी है। इस पूरी घटना पर पुलिस पर कई सवाल उठे थे।
फेक है वीडियो?
एसीपी रजनीश उपाध्यय ने वीडियो पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की पड़ताल की गई। लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा इलाका मौजूदा समय से अलग है। आस-पास लगे सीसीटीवी को चैक करने के बाद ज्ञात हुआ है कि बीते दो दिनों में ये घटना नहीं हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो पुराना है। लेकिन पुलिस इस पूरे मामले और वीडियो को लेकर पड़ताल कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025