Lucknow: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमलाा किया। धीरज साहू के ठिकानों से मिले करोड़ों रुपये लेकर आड़े हाथों लेते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है। मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ जिसकी गिनती आज भी जारी है। मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइजी के गल्ले से 200 करोड़ के नोट मिले हैं. लगता है खूब बिक्री हुई. सारी मोहब्बत कुछ यूं ही बिक गई।
कांग्रेस का हर नेता बेईमान
चौधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास और कांग्रेस घमंडिया का गठबंधन के साथियों के साथ सिर्फ सनातन की नफरत बची है. जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा वहां इस बात की गारंटी है कि भ्रष्टाचार अवश्य करेगा। ऐसे घोटाले और भ्रष्टाचार का नाम दो बार चुनाव हारने के बाद भी क्या कारण है कि कांग्रेस ने धीरज साहू को झारखंड का राज्यसभा सांसद कांग्रेस ने बनाया। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कांग्रेस का हर नेता बेईमान है।
भ्रष्टाचारियों से एक-एक पाई की वसूली की जाएगी
क्या कारण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी इतने बड़े भ्रष्टाचार पर मौन साधे हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की गारंटी है। भ्रष्टाचारियों से एक-एक पाई की वसूली की जाएगी। उस गारंटी को हम निभा रहे हैं. ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनका गठबंधन बेमेल है, इसलिए समाजवादी पार्टी के मुखिया पर भी सवाल उठाएंगे ही। विपक्षी दल जब हार जाते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025