Greater Noida: क्या आप सोच सकते हैं, चरस-गांजा जैसा नशीला पदार्थ आप घर बैठे मंगा सकते हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा में चरस-गांजे को घर-घर डिलेवरी करने का काम किया जा रहा था। इसके लिए बकायदा एक नेक्सेस भी तैयार कर लिया गया था। बीटा-2 थाना पुलिस ने ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है और गैंग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 20 किलो से ज्यादा अवैध गांजा, 400 ग्राम चरस एक कार और बाइक के अलावा 148 फ्लिपकार्ट प्रिंटेड लिफाफे बरामद किए गये हैं। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।
नशीले पदार्थ की ऐसे होती थी तस्करी
गैंग का संचालन बीबीए की छात्रा कर रही थी। बीबीए की छात्रा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजे और चरस की तस्करी कर रही थी। बकायदे इसके लिए फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनी के लिफाफे का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। ताकि किसी को इसकी भनक तक ना लगे। ये गैंग व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए पहले लोगों को संपर्क किया जाता है, बाद में उन्हें ई-कॉमर्स साइट की आड़ में फ्लिपकार्ट प्रिंट लिफाफे का गलत इस्तेमाल कर लोगों तक पहुंचाने का काम गैंग करता था।

पब्लिक प्लेस में भी कर देते थे सप्लाई
एडशिनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि ये गैंग फ्लिपकार्ट के लिफाफे का इस्तेमाल करके इसकी डिलेवरी पब्लिक प्लेस में भी कर देते थे। ई-कॉमर्स साइट का लिफाफा होने के चलते किसी को कानों-कान इसकी भनक तक नहीं लगती थी। अशोक कुमार ने बताया गांजे को शिलांग से मंगाया जाता था, जो उत्तम क्वालिटी का है। गांजे की कीमत 40 हजार पर किलो के हिसाब से मंगाया जाता था, जिसे लाख रुपये से सवा लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों तक पहुंचाया जाता था।
Greater Noida: बादलपुर थाना पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गांजे की बड़ी खेप को जब्त किया गया है। जिसे कबाड़ के बीच छिपाकर दिल्ली तक पहुंचाने की तैयारी थी। गांजे की ये खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी, जिसे कबाड़ के बीच में छिपाया गया था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांजे की बड़ी खेप बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक से गांजे की खेप को बादलपुर थाने क्षेत्र में ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस और नारकोटिक्स विभाग एक्टिव हो गया और ट्रक को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया। कबाड़ के ट्रक से करीब 248 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में करीब 20 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस ट्रक में गांजे को छिपाया गया था, उसमें दिखाने के लिए कबाड़ रखा गया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी बाप-बेटे हैं। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025