Noida: उत्तर भारत में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं चल सकती हैं, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने का अनुमान है। 9 जनवरी से न्यूनतम तापमान और भी नीचे जा सकता है। ठंड के साथ हवा की गुणवत्ता में भी गिरावट हुई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 304 दर्ज किया गया।
कभी धूप, कभी फॉग
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तापमान हर रोज बदल रहा है। एक दिन जहां धूप से दिन में लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलती है तो अगले ही दिन फिर से तापमान पहले से भी तेजी से गिरता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है तो दूसरी ओर पॉल्यूशन भी बेहद घातक स्तर पर पहुंच रहा है। रविवार को गुनगुनी धूप के बाद सोमवार को एक बार फिर तापमान गिर गया। सर्दी का ये शिकंजा अभी जारी रहने के आसार हैं।
कल से तापमान में दर्ज हो सकती है गिरावट
मंगलवार को गौतमबुद्धनगर सहित पश्चिमी यूपी में तापमान के गिरने के चलते ठंड के बढ़ने के आसार हैं। हालांकि 12 जनवरी के बाद अच्छी धूप निकलने के आसार हैं। जिले में दिन का तापमान 16 और रात का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार के सापेक्ष दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि रात में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सर्द दिन और कोहरे की ये स्थिति अगले 24 घंटे तक और बने रहने के आसार हैं। इसके बाद इसमें कमी आएगी और दिन का तापमान सुधरेगा। 12 जनवरी से उत्तर भारत में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं चल सकती हैं।
फिर से बढ़ रहा पॉल्यूशन
जमा देने वाली ठंड के साथ एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच रही है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआइ 304 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। वहीं नोएडा में एक्यूआइ 264 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025