Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो लाने के लिए गौतमबुद्धनगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के नेतृत्व में नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके संसद ऑफिस में मुलाकात की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो लाने के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से नेफोमा ने मांग करते हुए कहा है पिछले 12 वर्षों से हम सभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। सभी बिल्डरों ने मेट्रो का सपना दिखा कर फ्लेट बेचे। हर चुनाव में यह वादा किया गया कि मेट्रो जल्द आएगी। यहां की आबादी लगभग 5 लाख के आसपास है। तीन लाख से ज्यादा फ्लैट बने हैं। इसके साथ-साथ गांव और कॉलोनियां भी हैं। इस वजह से मेट्रो की बहुत कमी महसूस होती है।

मेट्रो आने से जाम से मिलेगी निजात
अन्नू खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी 100 से ज्यादा सोसाइटी हैं। जिसमे लाखों लोग रहते हैं। मेट्रो न होने की वजह से ट्रैफिक का इतना दबाव होता है की हर रोज लंबा-लंबा जाम लगता है। मेट्रो आने से एक तो जाम से निजात मिलेगी और यहां की महिलाओं और बच्चों को शेयरिंग ऑटो में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने जल्द मेट्रो का रास्ता साफ करने का दिया आश्वासन
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने लाखों ग्रेनो वेस्ट निवासियों की मेट्रो न आने से हो रही समस्या को समझते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मीटिंग कराई। मंत्री जी के समक्ष मेट्रो की बात को मजबूती के साथ रखा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आश्वासन दिया है कि मेट्रो के उच्च अधिकारियों, नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जल्दी मीटिंग करके मेट्रो का रास्ता जल्द से जल्द साफ किया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025