Noida: दिल्ली एनसीआर में कुत्तों के हमले की घटना थमने का नाम नही ले रही है। आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना आपके संज्ञान में जरूर आती होगी। लेकिन इस बार कुत्ते के हमले की घटना जो सामने आई है, उसे सुन आप जरूर चौंक जाएंगे। पालतू कुत्ते के हमले की घटना नोएडा के सेक्टर-46 में गार्डन ग्लोरी सोसायटी में घटी है। जहां पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के सामने ही महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया।
क्या है पूरा मामला
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-46 ग्लोरी सोसायटी में एक महिला डॉक्टर पर पालतू कुत्ते ने उस वक्त हमला बोल दिया, जब वो अपने घर से किसी काम से निकली थी। कुत्ते ने अपने मालिक के सामने ही महिला डॉक्टर को नोंचना शुरू कर दिया और कुत्ते का मालिक ये सब देखता रहा है। आरोप है कि कुत्ते के हमले के बाद उसने पीड़ित महिला डॉक्टर की कोई मदद नहीं की। बल्कि वहां चलता दिखाई दिया। सोसायटी में लगे सीसीटीवी में भी युवक कुत्ते को ले जाते दिखाई दिया।
FIR दर्ज लेकिन नहीं लगा जुर्माना
कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें डॉग पॉलिसी के मुताबिक अगर पालतू कुत्ता किसी पर हमला करता है तो मालिक पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। साथ ही इलाज के पैसे भी कुत्ते मालिक को भरना होता है। इसके बावजूद कुत्ते के मालिक ने महिला के इलाज का खर्च नहीं उठाया और ना ही प्राधिकरण ने अभी तक कुत्ते के मालिक पर कोई जुर्माना लगाया है।
Greater Noida West: सोसायटी में कुत्तों का हमले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गैलेक्सी रॉयल सोसायटी का है। जहां फ्लैट में मेड का काम करने वाली एक महिला कर्मचारी पर एक पालतू कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है। उसे इलाज के लिए आईसीयू में एडमिट कराया गया है। महिला के पति ने पूरी घटनाक्रम की गौड़ सिटी चौकी में शिकायत दी है।
महिला के हाथ को पालतू कुत्ते ने चबाया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में मंगलवार शाम 5 बजे जर्मन शेपर्ड कुत्ते ने मेड पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ को कई जगहों से नोंचा है। मेड की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे रेबीज का टीका लगाया गया। साथ ही महिला का उपचार भी अस्पताल में जारी है। वहीं पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025