Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) 21 अक्टूबर यानि कल से ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर चल रहे किसानों के धरना स्थल पर राकेश टिकैत एक महा पंचायत को संबोधित करेंगे। किसान नेताओं ने घोषणा की है कि 21 अक्टूबर को किसानों का हल्ला बोल कार्यक्रम होगा। किसानों के हल्ला बोल कार्यक्रम के मंच से किसान नेता राकेश टिकैत अपने खास अंदाज में दहाड़ते हुए नजर आएंगे।

कल से किसानों का हल्ला-बोल
ग्रेटर नोएडा में किसान पिछले 12 दिन से जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे हैं। धरना दे रहे किसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र के किसानों की एक दर्जन से अधिक मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। जीरो पॉइंट पर चल रहे धरने के 12 वें दिन भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष मटरू नागर ने बताया कल होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में किसान पहुंचने वाले हैं। किसानों की मांगों में मुआवजे से लेकर आबादी के प्लॉट तक की अनेक मांगें शामिल हैं। 12 दिन तक उनकी मांग न सुने जाने पर किसानों ने 21 अक्टूबर 2023 को हल्ला बोल कार्यक्रम की घोषणा की है।
Greater Noida: दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबियों में शामिल रहे अनिल तालान ने भाकियू महात्मा टिकैत का गठन किया है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल ताला और राष्ट्रीय महासचिव अरविंद पंवार एडवोकेट होंगे। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने इस्तीफा दे दिया है। अनिल तालान लंबे समय से किसान हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अनिल तालान ने बताया कि नये किसान संगठन भाकियू महात्मा टिकैत की 29 अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर में किसान महापंचायत होगी।
किसानों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा
अनिल ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। किसानों की आवाज उठाने के लिए अब भाकियू महात्मा टिकैत का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि वह किसानों के खैर गोली कांड में घायल भी हुए थे। वर्तमान में किसान हितों के लिए दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। इसी में किसानों की भलाई छिपी है। एमएसपी, बिजली समेत अन्य मुद्दों पर संघर्ष करेंगे। किसान महापंचायत में निर्णायक फैसले होंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025