GREATER NOIDA WEST: नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद की तरफ आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। चार मूर्ति गोल चक्कर पर लगने वाले जाम से अब आपको निजात मिलने जा रहा है। यहां पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अंडरपास बनाने जा रही है। इसके लिए अथॉरिटी के सामने प्रेजेंटेशन दे दिया गया है। ये अंडरपास 60 मीटर रोड पर बनेगा।

80 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास
गौर सिटी से लेकर सीधे अर्था रोड तक चार मूर्ति गोल चक्कर के नीचे से होते हुए ये बनाया जाएगा। ये रोड ग्रेटर नोएडा से होते हुए चार मूर्ति गोल चक्कर से NH-24 के लिए जाती है। चार लेन का अंडरपास करीब 800 फुट लंबा होगा। इसे बनाने में तकरीबन 80 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जाम से मिलेगी निजात
अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने राइट्स कंपनी से स्टडी करवाया। जिसमें पता चला कि हर दिन करीब 9 हजार वाहन चार मूर्ति गोल चक्कर से होकर गुजरते हैं। जिससे यहां पर रस ऑवर में हमेशा लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। कई बार तक यहां पर एक से दो घंटे तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ता है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से बढ़ रही है जनसंख्या
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहवासियों की तेजी से संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के एक दूसरे हिस्से में भी आवाजाही रहती है। जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोलचक्कर पर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई नए प्रोजेक्ट का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज, बीपीओ, नर्सिंग होम, मॉल आदि तैयार हो रहे हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर आने वाले दिनों में और दबाव बढ़ जाएगा। जिसे देखते हुए यहां पर अंडरपास का निर्माण करवाने की तैयारी हो रही है। हालांकि इस प्रोजेक्ट को कम्पलीट होने में करीब ढाई साल का वक्त लग जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025