Greater noida: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर किसान नेता सुखबीर खलीफा अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ मिलकर आज धरना देेंगे। इससे पहले रविवार देर शाम तक सुखबीर खलीफा ने खेतों में जाकर किसानों से की थी अपील। सुखबीर खलीफा ने कहा तब तक हमारा हक दिया नहीं जाएगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
बता दें कि सुखबीर खलीफा इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर सेक्टर 6 में कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। आश्वासन के बाद उन्हें उठाना पड़ा, लेकिन समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ। अब सुखबीर खलीफा ने कहा है कि हमें केवल झूठे वादे नहीं चाहिए। अब हमें ठोस कार्रवाई चाहिए। तत्काल प्रभाव से मुआवजा, प्लॉट चाहिए। इसके साथ ही सारी सुविधाएं चाहिए। इन मांगों को लेकर अब लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। आज नोएडा सेक्टर 6 नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर हजारों की संख्या में किसान पहुंचकर धरना देंगे। जिसको लेकर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025