Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखा। मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार ऑडी कार डिवाइडर से टकरा गई. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ऑडी कार हाईवे किनारे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं हादसे की सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को कार से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कार चलक नशे में धुत था, जिसकी वजह से उसने अपना नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। रबूपुरा थाना पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के हालत नाजुक बनी हुई है।
Noida: नोएडा में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फेज 3 थाना पुलिस क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के नीचे यू टर्न पर जा रही कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ थाना फेस-3 पुलिस, एफएसएसओ मय फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है कि गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर डिवाइडर पर चढ गई है। गाड़ी में सवार 1 अज्ञात व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर निरीक्षण करते हुए पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की गयी। शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। यातायात सुचारू है।कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025