भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम जीत के साथ जहां एक तरफ विरोधी टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी, वहीं जीत के बाद टीम इंडिया ऐसा कीर्तिमान रच देगी, जो आज तक कोई भी टीम हासिल नहीं कर सकी है।
ग्रीनपार्क में टीम इंडिया इतिहास रचने के लिए तैयार
भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई टेस्ट जीतकर अब कानपुर में जीत दर्ज करने के लिए खू प्रैक्टिस कर रही है। कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच भी जीतकर बांग्लादेश का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेगी। भारत अगर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीतने में कामयाब रहता है तो उसके नाम महारिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
12 साल से टीम इंडिया घर पर नहीं हारी
भारतीय क्रिकेट टीम बीते 12 साल से अपने घर में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। भारतीय टीम ने नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद से अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। भारत ने घर में पिछले 52 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 मैच गंवाए हैं। टीम इंडिया ने साल 2012 से लेकर अभी तक अपने घर में 41 टेस्ट मैच जीते हैं।इस दौरान 7 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया
भारतीय टीम अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में टॉप पर है। भारतीय टेस्ट टीम के बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत अगर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीतने में कामयाब रहता है तो उसके नाम महारिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। यह भारत की अपने ही घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2013 से भारत में कुल 52 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें टीम ने 41 में जीत दर्ज की है और 4 में हार मिली है। साथ ही 7 मैच ड्रॉ भी हुए हैं। अब सभी की नजरें, कानपुर टेस्ट पर हैं, जहां टीम इंडिया की जीत की पूरी संभावना है। वहीं, जीत के बाद कीर्तिमान पर भी दिग्गजों की नजर है।
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल ,कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025