Greater Noida: ग्रेटर नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है। लेकिन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के रन्हेरा गांव में बाढ़ जैसी स्थिती बन गई है। जहां पर लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस चुका है।
500 घरों के अंदर घुसा पानी!
लगातार बारिश की वजह से ग्रेटर नोएडा के रन्हेरा गांव के लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। गांव के करीब 500 से ज्यादा घरों के अंदर पानी घुस चुका है। वहीं, निवासियों के साथ ही पशुओं को बांधने की जगह को लेकर भी समस्या हो रही है। जिसके चलते पशुओं को सरकारी स्कूल में बांधा गया है।
बीते 10 दिनों से परेशान हैं ग्रामीण
ये समस्या पिछले करीब 10 दिन से लोगों की मुसीबत का कारण बनी हुई है। पानी भरने की वजह से गंदगी और बदबू से तमाम तरह की बीमारियां भी पनप रही हैं। इतने समय से समस्या होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की मदद न मिलने पर ग्रामीण बेहद नाराज हैं। बाढ़ के इन हालातों ने यमुना प्राधिकरण के द्वारा किए गए तमाम दावों की पोल खोल दी है।
स्कूल नहीं जा रहे बच्चे
बाढ़ जैसी स्थिती होने की वजह से बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं। वहीं, गामीण बाढ़ के बीच कमर कर भरे पानी में चलकर अपना गुजारा कर रहे हैं। गांव के कई मकानों में बुरी तरह से सीलन की स्थिती भी हो गई है। जिससे को मकान कभी भी गिर सकते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025