Noida: अगर आप भी रोजाना कमाना चाहते हैं हजारों तो लिंक पर क्लिक कर हमसें जुड़े। इस तरह के मैसेज आपके पास भी आए दिन आते रहते होंगे। अगर आप इनके झांसे में पड़ रहे हैं तो सावधान हो जाइए, इस तरह से जालसाज आपके अकाउंट खाली कर देंगे। जब तक आपको ये पता चलेगा कि आपके साथ जालसाजी हो गई है तो शायद तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। साइबर जालसाजों ने एक महिला समेत तीन लोगों के अकाउंट को खाली कर दिया। तीनों के साथ कुल मिलाकर 50 लाख की साइबर ठगी हुई है। तीनों मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अब जांच की जा रही है।
ऐसे हुई ठगी
साइबर जालसाजों ने महिला समेत तीन लोगों के से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। घर बैठे कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप जोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, सेक्टर-76 निवासी आर्या सिंह से कुछ दिन पहले उनके पास व्हाट्स एप मैसेज आया। इसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात उनसे की गई। इस लालच में आकर आर्या सिंह ने अनजाने में ठगों से संपर्क किया तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोपियों ने उन्हें यूट्यूब और ई-कॉमर्स वेबसाइट के ऑनलाइन पेज को अच्छी रेटिंग देने का टास्क दिया। इसके बदले कुछ रुपये भी भेजे। फिर उनका अकाउंट बनाकर कई कंपनियों के शेयर में निवेश करने को कहा। यहां भी उन्हें शुरुआती दौर में फायदा हुआ। इसके बाद फिर से अकाउंट को खोलने का झांसा देकर जालसाजों ने कई बार में उनसे 21 लाख 42 हजार रुपये की ठगी कर ली।
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
ग्रेटर नोएडा निवासी सुनील कुमार से जालसाजों ने ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करके लाखों कमाने का झांसा दिया। इस तरह उनसे 23. 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मितिका जोशी से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर जालसाजों ने 6 लाख रुपये ऐंठ लिए।
Noida: नोएडा में साइबर ठग पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। प्रतिदिन जालसाज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ले रहे हैं। अगर आप को भी घर बैठे कमाई का ऑफर मिल रहा है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि घर बैठे कमाई नहीं होगी बल्कि आपका अकाउंट ही साफ हो जाएगा।
कंपनी की एचआर मैनेजर बनकर युवती ने किया फोन
सेक्टर 50 कैलाश धाम अपार्टमेंट के नवनीत शर्मा ने साइबर क्राइम थाने को दी शिकायत में बताया कि उनके पास कुछ समय पहले वाट्सएप पर इशा नाम की एक युवती का मैसेज आया था। जिसने खुद को एक ऑनलाइन रेटिंग देने वाली कंपनी का एचआर मैनेजर होने की बात बताई। इसके बाद कंपनी के साथ पार्ट टाइम नौकरी करके लाखों रुपये कमाने का ऑफर दिया। जब उसने रुचि दिखाई तो कहा कि उसे कुछ टास्क पूरे करने पड़ेगें।
पहले रेटिंग और रिव्यू का टास्क देकर फंसाया
इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और कुछ यूट्यूब और ई- कामर्स वेबसाइट के ऑनलाइन पेज को अच्छा रेटिंग और रिव्यू करने का टास्क दिया, जिसको उन्होंने पूरा कर दिया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। इसके बाद दूसरे टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए कहा और उनका एक अकाउंट बना दिया। उन्होंने कई कंपनियों के शेयर में निवेश किया। जिससे उनकी रकम लाखों में पहुंच गई तो उनके अकाउंट को बंद कर दिया गया। फिर से अकाउंट को खोलने का झांसा देकर आरोपी ने कई बार में 57 लाख रुपये ले लिए। जब अपने रुपये मांगे तो उनको टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025