Noida: बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के रेव पार्टी का मामला लगातार सुर्खियों में बना है। छापेमारी के दौरान पकड़े गए पाचों को आरोपियों को पुलिस रिमांड कोर्ट से मिल गई है। वहीं, दूसरे दिन एल्विश यादव पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। पुलिस एल्विश यादव का इंतजार ही करती रही। पुलिस ने दूसरे दिन एल्विश यादव को नोटिस भेजकर बुलाया था।
बता दें कि रेव पार्टी मामले की जांच अब सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस कर रही है। रेव पार्टी स्थल से गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सुरजपुर न्यायालय ने 54 घंटे की दी रिमांड मंजूर की है। अब पांचों आरोपी 54 घंटे पुलिस के पास रहेंगे। सूत्रों के अनुसार आरोपी राहुल को एल्विश के सामने बैठाकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मेनका गांधी की संस्था की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 5 आरोपियों के साथ कोबरा सांप भी बरामद किया था। इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था।
Noida: बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विश की रेव पार्टी में सांप और उसके जहर की सप्लाई का मामले में प्रतिदिन नया मोड़ आ रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान राहुल की निशादेही पर बरामद दो कोबरा को वन विभाग ने मेडिकल परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया है। मेडिकल परीक्षण में खुलासा हुआ है कि अन्य सापों की तरह राहुल की निशानदेही पर फरीदाबाद के गांव से बरामद दोनों कोबरा की विष ग्रंथि भी निकाली गयी थी।
PFA ने गुरुग्राम कोर्ट में दाखिल की अर्जी
वहीं, नोएडा में FIR दर्ज कराने वाली संस्था PFA ने गुरुग्राम कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने गुरुग्राम पुलिस से 2 सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। गौरलब है इससे पहले NGO ने वायरल वीडियो का संज्ञान देते हुए गुरुग्राम पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें वायरल वीडियो की पहचान कर कार्रवाई की मांग गई थी। इस शिकायत की स्टेटस रिपोर्ट को लेकर NGO पीएफए ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025