Noida: अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं, तो कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से मदद ना लें, जिसे आप नहीं जानते। नहीं तो शायद क्या आप भी इस तरह की ठगी के शिकार हो जाएं। नोएडा में ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें व्यक्ति ने मदद के नाम पर एक युवक को 50 हजार रूपये का चूना लगा दिया। अपने कारनामों से साइबर ठग और जालसाज नोएडा कमिश्नरेट की पुलिस के नाक में दम कर रखा है। जालसाज ने एक व्यक्ति से एटीएम बदलकर 50 हजार रूपये का चूना लगा दिया।
CCTV में कैद हुआ आरोपी
जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के एक एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति पैसे निकालने गया था। वहीं एटीएम में एक व्यक्ति पहले से खड़ा था। इसी दौरान मदद करने के नाम पर जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद इसी एटीएम कार्ड से सेक्टर 104 में लगभग 50 हजार शॉपिंग की। वहीं, शॉपिंग करते हुए आरोपी CCTV में भी कैद हुआ है।
नहीं सुन रही पुलिस
आरोप है कि पीड़ित ने थाना सेक्टर 39 में शिकायत दी है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। सेक्टर 39 पुलिस पिछले पांच दिनों से पीड़ित को टरका रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025