Lucknow: दीपावली के अवसर पर योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को एक और उपहार दिया है। अब प्रदेश में सभी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 7 नवंबर से हो चुकी है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी।
चलाया जा रहा है विशेष अभियान
बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची के 3 करोड़ 48 लाख लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। बाकी बचे करीब 2 करोड़ 5 लाख लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में विशेष कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
आयुष्मान ऐप से खुद भी बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया निर्धारित डेट से एक दिन पहले आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कैंप का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही कैंप में लाभार्थियों को 'आयुष्मान ऐप' के माध्यम से स्वयं कार्ड बनाने के लिए भी जानकारी दी जाएगी। ब्लाॅक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में एक नोडल टीम गठित की जायेगी जो अभियान का निरीक्षण करेगी। इसके स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025