ऑस्ट्रेलिया के पंजाबी खिलाड़ी हरजस सिंह ने भारत के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एक खलनायक की भूमिका निभाई. हरजस सिंह ने टीम इंडिया के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में ऐसी पारी खेली जिसके कारण भारत के हांथों से जीत की डोर छूट गई और ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 79 रनों से जीत गई। ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हरजस सिंह ने 64 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। हरजस सिंह ने इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
इकलौते बल्लेबाज जिसने मारा पचासा
बता दें हरजस सिंह की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 254 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। वहीं हरजस सिंह फाइनल मैच में अपनी टीम के अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाया।हरजस सिंह की ये पारी भारतीय टीम कभी नहीं भूल पाएगी। हरजस सिंह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं।
भारत की मिट्टी से हरजस का गहरा नाता
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हरजस सिंह का भारत से गहरा नाता है. हरजस सिंह का जन्म साल 2005 में सिडनी में हुआ था। हरजस सिंह का परिवार साल 2000 में चंडीगढ़ से सिडनी आ गया था। हरजस सिंह के पिता ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हरजस आखिरी बार 2015 में भारत आए थे, जिसके बाद उन्हें दोबारा भारत आने का मौका नहीं मिला। हरजस का सिडनी में जन्म होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई। हरजस सिंह के पिता इंद्रजीत सिंह स्टेट लेवल पर बॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं और मां अविन्दर कौर स्टेट लेवल की लॉन्ग जम्पर थीं। हरजस के मुताबिक उनका परिवार चंडीगढ़ और अमृतसर में रहता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025