Greater Noida: श्रीमद् भागवत परिवार सेवा समिति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज द्वारा ग्रेटर नोएडा में अव्यय सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में निकल रही है, इसका उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के बारे में बताना और एकजुट करना है।
30 किलोमीटर की होगी यात्रा
कथावाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज ने बताया कि अव्यय सनातन यात्रा 25 नवंबर 2023 को कानपुर नगर से शुरू हुई थी। यात्रा को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में निकाला जाएगा। इसी कड़ी में यह यात्रा 7 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में निकाली जाएगी। इस यात्रा का मूल उद्देश्य राष्ट्र रक्षा व समाज की एकजुट , भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्य सनातन संस्कारों को घर-घर जन-जन तक पहुंचाना और सभी लोगों को एकजुट करना है। यह यात्रा करीब 30 किलोमीटर लंबी होगी, जोकि ग्रेटर नोएडा के डाडा गाँव से प्रारंभ होकर दनकौर के द्रोणाचार्य मंदिर में समाप्त होगी। इस यात्रा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।
100 मुस्लिम परिवार अपना चुके हैं सनातन धर्म
पंडित शिवाकांत महाराज ने बताया कि जब से हमने यह यात्रा प्रारंभ की है। तब से अब तक 100 मुस्लिम परिवार अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना चुके हैं। उन लोगों का कहना है कि सनातन धर्म ही सर्वोपरि है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब हम इंग्लैंड गए थे, तब वहां के 75 परिवारों ने सनातन धर्म अपनाया था। हमारा कार्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना और सभी को एकजुट करना है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025