एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है। अमीन सयानी ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे? रेडियो को सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को लोग आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था। उस अमीन सयानी ने आज दुनिया से वह अलविदा कह गए, उनके निधन की खबर ने लोगों को दुखी कर दिया है। 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी के निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।
20 फरवरी की शाम को तोड़ा दम
अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने पिता ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार (20 फरवरी) को उनके पिता को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन ने उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ले गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लंबे वक्त से बीमार थे अमीन सयानी
अमीन सयानी पिछले काफी वक्त से अपने स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजर रहे थे। पिछले 12 साल से पीठ दर्द की भी शिकायत थी और यही वजह है कि उन्हें चलने के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना पड़ता था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025