उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बीती मंगलवार रात को भी प्रदेश के कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिती हो गई है। वैसे बीते मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक अक्टूबर तक ‘बुलडोजर एक्शन पर रोक’ की बात भी हुई थी। तो अब समाजावादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बारिश और बुलडोजर को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा है।
कई जिलों में बाढ़, चल रहीं है नाव
उत्तर प्रदेश के के रिहायशी इलाकों में पानी इतना भर गया है कि नावें चलानी पड़ रही है। जिसकी खबर भी मीडिया में प्रकाशित की जा रही हैं। अब इसी को लेकर बुधवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर यूपी सरकार को ट्रोल कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा- बुलडोज़र बंद, नाव चालू …अगर उप्र की भाजपा सरकार ने बुलडोज़र का सकारात्मक सदुपयोग किया होता तो बाढ़ से बचाव हो सकता था। नहीं चाहिए भाजपा, नहीं चाहिए बाढ़!
'नहीं चाहिए भाजपा, नहीं चाहिए बाढ़'
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर को साझा किया है और लिखा कि नहीं चाहिए भाजपा, नहीं चाहिए बाढ़! आपको बता दें, उत्तर भारत में इस बार मानसून काफी दिनों से सक्रिय बना हुआ है। जिसकी वजह से गंगा, यमुना, सरयू समेत तमाम नदियों को जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में इन नदियों के आसपास स्थित इलाकों में बाढ़ के हालात है। रिहाइशी इलाकों में भी पानी भर गया. जिसकी वजह से चाहे प्रयागराज हो या वाराणसी और गोरखपुर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए नावों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
बुलडोजर एक्शन पर कसां तंज
वैसे अखिलेश यादव ने बाढ़ पर भले ही यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया हो। लेकिन बुलडोजर एक्शन को लेकर भी तंज कसा है। अखिलेश यादव के ट्वीट को देखकर कहा जा सकता है कि बुलडोजर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वो भी उत्साहित है। सपा अध्यक्ष ने बुलडोज़र एक्शन पर रोक लगाने के आदेश का स्वागत किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने बुलडोजर को ही नहीं बल्कि बुलडोजर का दुरुपयोग करनेवालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। अवैध निर्माण पर एक फिर से योगी प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन चला है। लेकिन इस बार बुलडोजर एक्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को जमकर घेरा और यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है।
25 ग़रीब परिवारों को बरसात में किया बेघर: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा। अखिलेश यादव ने लिखा ये है प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा। भाजपा बसे-बसाये घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और भी नीचे गिर जाती है।
अखिलेश ने आगे लिखा, अमृतकाल के सूचनार्थ- आज लोकसभा फर्रुखाबाद के विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उखरा में सालों से बसे 25 ग़रीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर, न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया। ये राजनीतिक क्रूरता की हद है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिया अखिलेश को जवाब!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस पोस्ट पर यूपी पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस ने अखिलेश द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा, गांव ऊखरा और करनपुर मजरा बांसमई में लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। इस जगह पर ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 योजना के तहत 400, 200, 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण होना। इसकी जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सदर और राजस्व विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मुक्त कराया गया है।
क्या है ये पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के फर्रखाबाद जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। बताया गया है कि ग्राम समाज की जमीन पर लोगों ने सालों से कब्जा जमा रखा था। लोगों ने यहां अपने अवैध तरीके से मकानों का निर्माण भी कर रखा था। ऐसे करीब 18 से ज्यादा परिवार हैं, जिनके घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है। चर्चा है कि ये सभी यादव परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसकी जानकारी होते ही सपा मुखिया ने मुद्दा बना लिया और यूपी सरकार को घेर लिया। अब इस मामले को लेकर राजनीति शुरु हो गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025