नोएडा: दो लुटेरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता उस वक्त हाथ लगी। जब वो किसी वारदात को अंजाम देने बाइक से NSEZ मेट्रो के पास से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है जब पुलिस की टीम ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो वो मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गये। आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मुकदमें
पकड़े गये आरोपियों के पास से बाइक के अलावा एक पिस्टल, दो देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों की पहचान मनीष गुर्जर और विनय जाटव के रूप में हुई है। मनीष गाजियाबाद का रहने वाला है। जो वर्तमान में करावल नगर दिल्ली में रहता है, जबकि विमल मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025